-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पेट्रोल डीजल के बाद अब सब्जियों के दाम में लगी आग
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के साथ सब्जी और भाजी के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने करोंद चौराहे पर मोदी जानलेवा सब्जी सेंटर खोलकर सब्जी के दामों को प्रदर्शित किया। टमाटर और मिर्ची जैसी सब्जियां भी 100 रुपये प्रतिकिलो से ऊपर है। अब महंगाई जनता की जान ले रही है।
शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा और रोजाना हो रही वृद्धि के बाद अब सब्जी भाजी और फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अब आम आदमी की थाली से सब्जियां भी गायब हो रही हैं। मोदी और शिवराज के राज में आम आदमी के नसीब में अब भरपेट भोजन भी नहीं रहा। गरीबों के मसीहा बनने का ढोंग करने वाले शिवराज सिंह चौहान को अब यह बात समझ आनी चाहिए कि सेटिंग और एक्टिंग करके सरकार नहीं चलती। मोदी अपने को कितना भी महान बताएं, हकीकत यही है उन राज में जनता महंगाई से कराह रही है। जनता रोये और शासक हंसे,वास्तव में यही तानाशाही है। इतिहास गवाह है कि दुनियाभर में ऐसे शासकों का वजूद ही खत्म हो गया। यही स्थिति भाजपा के साथ होने वाली है।इस अवसर पर आनंद विश्वकर्मा, राजेश पवार, नवीन शर्मा, तारिक अली, मो फहीम, राजकुमार राय, प्रताप गुर्जर, कमरुद्दीन दाउदी, दीपक दीवान, ब्रजेन्द्र शुक्ला, रमेश पांडे, महेश मेहरा, रंजना शर्मा, युवराज सिंह राय, प्रिंस नवांगे, अनीस सलमानी, शेख उमर,संजीव तिवारी, हफ़ीज़ खान, हफ़ीज़ उद्दीन, आदि मौजूद थे।




Leave a Reply