पूर्व सैनिकों ने कल अपनी भूख हड़ताल समाप्‍त कर दी।

पूर्व सैनिकों ने एक रैंक एक पेंशन लागू करने के सरकार के फैसले का स्‍वागत करते हुए कल अपनी भूख हड़ताल समाप्‍त कर दी। हालांकि, ये सैनिक अपनी चार महत्‍वपूर्ण मांगों को माने जाने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। आंदोलन का नेतृत्‍व कर रहे सेवानिवृत्‍त मेजर जनरल सतबीर सिंह ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन के विभिन्‍न पहलुओं की पड़ताल के लिए एक सदस्य वाले न्‍यायिक आयोग के अलावा पेंशन की पांच वर्ष पर समीक्षा करने का सरकार का फैसला उन्‍हें कतई मंज़ूर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today