-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पूर्व राज्यपाल कुरेशी सोनिया और कांग्रेस के समर्थन में उतरे, मगर चेतावनी भी
मध्य प्रदेश के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है और सोनिया गांधी व राहुल गांधी तथा कांग्रेस के समर्थन में दो पेज का पत्र जारी किया है। कुरेशी ने आजाद के कांग्रेस छोड़ने और नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की निंदा की और कहा है कि ऐसे अवसरवादियों के आने-जाने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कमलनाथ-दिग्विजय सिंह को चाटुकार नेताओं को बाहर करने की सलाह भी दी और ऐसा नहीं करने पर विद्रोह करने की चेतावनी भी दे डाली है।
अजीज कुरेशी ने कहा है कि 40-50 साल तक जिन्हें कांग्रेस ने सब कुछ दिया, उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। कांग्रेस एक आंदोलन, एक क्रांति, एक विचार, एक बलिदान, एक जज्बा, एक तपस्या, एक कुर्बानी, एक सेवा और तमाम मूल्यों का संरक्षण करने वाली संस्था है। उन्होंने मध्य प्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में विश्वास जताया और उनकी मेहनत से कांग्रेस मजबूत होगी। ये दोनों नेता मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तकदीर बदलेंगे।
कांग्रेस संगठन के चुनाव में गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए अजीज कुरेशी ने कहा कि प्रदेश में साजिश करने वालों और अवसरवादियों का एक गिरोह बन गया है। 20-20 सालों से पांच-पांच, सात-सात जिलों में कब्जा जमाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। वे न तो खुद जीत सकते हैं औऱ न ही पार्टी को जिता सकते हैं। कुरेशी ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चेतावनी दी कि अगर ऐसे चाटुकार नेताओं से हिसाब नहीं मांगा औऱ उन्हें बाहर नहीं किया तो वे उसके खिलाफ विद्रोह करते हुए निरंतर संघर्ष करेंगे।




Leave a Reply