पूर्व मुख्यमंत्री को अब पुलिस ने 15 अक्टूबर को बुलाया

विधानसभा सचिवालय के फर्जी नियुक्ति मामले अब पुलिस ने प्रकरण के एक आरोपी तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अब 15 अक्टूबर को बुलाया है। इस संबंध में उनके नाम पुलिस ने नोटिस जारी किया है। उन्हें प्रकरण से जुड़े सभी रिकॉर्ड के साथ नगर पुलिस अधीक्षक जहांगीराबाद के दफ्तर में बुलाया है। याद रहे पुलिस ने इसके पहले 30 सितंबर को सीएसपी ऑफिस में बुलाया था लेकिन सिंह ने टि्वटकर एकाउंट पर अपने अमेरिका प्रवास की जानकारी देते हुए 30 सितंबर को आने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से 11 अक्टूबर को भारत वापस लौटने की जानकारी दी थी और इसके बाद कोई सी भी तारीख देने का आग्रह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today