मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री रामदयाल अहिरवार के छतरपुर में निधन के बाद उनके पुत्र व परिजनों को शव को अपने गृह ग्राम महाराजपुर ले जाने के लिए जिला प्रशासन से शव वाहन तक नहीं मिला। पूर्व मंत्री के शव को एक प्रायवेट शव वाहन में किराया चुकाकर घर ले जाना पड़ा। प्रशासन की इस लापरवाही पर अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। मगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिजनों के दुख को बांटने का अवश्य प्रयास किया। पढ़िये रिपोर्ट।
भाजपा के पांच बार के विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री रामदयाल अहिरवार।
मध्य प्रदेश के गृह राज्यमंत्री रहे रामदयाल अहिरवार का रविवार को छतरपुर में निधन हो गया था लेकिन उनके शव को छतरपुर जिला मुख्यालय में कल जिला प्रशासन की लापरवाही से शव वाहन तक नसीब नहीं हुआ। उनके बेटे नंदराम अहिरवार को छतरपुर में पिता के निधन के बाद उनके शव को अपने गृह नगर महाराजपुर तक ले जाने के लिए प्रायवेट शव वाहन में 100 रुपए प्रति किलोमीटर का किराया देकर ले जाना पड़ा। प्रशासन ने अहिरवार के निधन पर सुध तक नहीं ली।
आज बदला-बदला नजारा रहा रविवार को भाजपा के जिन वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक पूर्व गृह राज्यमंत्री रामदयाल अहरिवार के शव के लिए प्रशासन की ओर से शव वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया गया था, आज उस परिवार के महाराजपुर गृह गांव में नजारा बिलकुल अलग था। बड़ा पंडाल लगाया और रेड कारपेट बिछाया गया। अहिरवाल को अंतिम विदाई देने के लिए राजकीय सम्मान की व्यवस्था की गई। पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं वहां पहुंचे थे। उन्होंने अपने वरिष्ठ नेता के निधन पर उनके अंतिम दर्शन किए और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अहिरवार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से मध्यप्रदेश में पीपीपी - 03/12/2025
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है।अभी तक मध्यप्रदेश में लगभग 5करोड़ 57लाख गणना पत्रकों का ड - 03/12/2025
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर भोपाल में बुधवार को गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न धर - 03/12/2025
Leave a Reply