-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
पूर्व डीजी डंगवाल और एडीजी अफजल को श्रद्धांजलि
पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत अधिकारियों को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी, एडीजी इओडब्ल्यू एस.एम. अफजल तथा 1966 बैच के पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक(जेल) एसपी डंगवाल का बीते दिनों निधन हो गया था।
शुक्रवार को अपरान्ह में पुलिस ऑफीसर मैस में आयोजित हुई शोक सभा में पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी तथा विशेष पुलिस महानिदेशक श्री विजय यादव सहित सभी अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में सेवानिवृत्त डीजीपी श्री सुरेन्द्र सिंह, निदेशक ईओडब्ल्यू श्री राजीव टंडन, विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणा मोहन राव, श्री विजय यादव, श्री पवन जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कल्याण विजय कटारिया, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग श्री कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्री अन्वेष मंगलम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स श्री एस.डब्ल्यू.नकवी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्ताव,अतिरिक्त पुलिस महानिदेश चयन-भर्ती श्री संजीव शमी, शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध श्री डी.श्रीनिवास राव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता श्री आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना श्री अनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार श्री एस.के.झा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई श्री डी.सी.सागर, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं सेनानी भी शामिल हुए।




Leave a Reply