-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पूर्व कुलपति कुठियाला से पूछा शराब के बिल का पुनर्भुगतान किस नियम में लिया
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीके कुठियाला से आर्थिक अपराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में चौथे दौर की पूछताछ में 55 सवाल किए गए। उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऑफिस में शराब की बोतल रखने के लिए कैबिनेट किस नियम के तहत बनाया गया। दिल्ली में जब वे तीन बार दौरे पर गए थे तो होटल में शराब पीने के बिलों का विवि से पुनर्भुगतान किस नियम में लिया गया।
कुठियाला से जब ये सवाल हुए तो वे बगले झांकने लगे। उन्होंने कभी नियमों को देखने के बाद जवाब देने का बहाना बनाया तो कभी कहा अधीनस्थों ने जो कहा वह उन्होंने किया। अगर मना करते तो नहीं लेता। कुठियाला से एक सवाल यह भी हुआ कि आपने घर के लिए एक फिशएक्वेरियम बनवाया था जिसे कार्यभार सौंपते समय विवि में जमा किया गया। उसे बनवाते समय कौन से नियम से बनावाया गया। इसी तरह जो लैपटॉप औऱ मोबाइल विवि ने खरीदा था और आपको उपयोग के लिए दिया था, वो आप किस नियम के तहत अपने साथ ले गए। जब इन सवालों को उनके पास रखा गया तो कुठियाला की हवाइयां उड़ गईं। चौथे दौर की इस पूछताछ के बाद भी ईओडब्ल्यू को उनसे और भी कई विषयों पर सवाल करना है जिनमें नियम और मापदंडों के बाहर जाकर फैसले लिए गए। इसके लिए अब कुठियाला को फिर 23 सितंबर को ईओडब्ल्यू मुख्यालय में आना होगा।




Leave a Reply