-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पूर्व आईएएस कर्णावत को लेकर भाजपा का कमलनाथ को लीगल नोटिस
भ्रष्टाचार के आरोप में सरकारी नौकरी से बर्खास्त की गई पूर्व आईएएस ऑफीसर शशि कर्णावत को कांग्रेस में शामिल किए जाने पर भाजपा के एक नेता ने कांग्रेस को वैधानिक रूप से नोटिस जारी किया है। इसमें कांग्रेस से कर्णावत की तुरंत पार्टी की सदस्यता समाप्त करने और प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
यह लीगल नोटिस भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशध्यक्ष एडवोकेट संतोष शर्मा ने अपने पक्षकार भोपाल के होशंगाबाद रोड निवासी हरीश कुमार राम की ओर से कमलनाथ को भेजा है। नोटिस में यह उल्लेख किया गया है कि आपके द्वारा किया गया कृत्य देश एवं प्रदेश की आम जनता के विश्वास को छलने वाला औरराजनीति को प्रदूषित करने वाला है। नोटिस में कहा गया है कि इस कृत्य से यह सिद्व करता है कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की पक्षधर है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। नोटिस मिलने के 7 दिन के अंदर शशी कर्णावत की सदस्यता समाप्त नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।




Leave a Reply