-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पूर्व आईएएस अधिकारी जोशी का निधन
पूर्व आईएएस अधिकारी ललितकुमार जोशी का दिल्ली में शुक्रवार की रात निधन हो गया। जोशी भारतीय प्रशासनिक सेवा के एमपी कैडर के 1970 बैच के अधिकारी थे। रिटायरमेंट के बाद वे दिल्ली में रह रहे थे और शुक्रवार की रात उनका वहां निधन हुआ। जनसंपर्क विभाग में वे आयुक्त और प्रमुख सचिव के तौर पर रहे।
जोशी भारत सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे और सेवानिवृत्ति के पश्चात सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के वाइस चेयरमैन भी रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश में आईएएस नियुक्त होने के बाद अपना केरियर बस्तर में सहायक कलेक्टर से शुरू किया और वे वहां कमिश्नर भी रहे। मध्य प्रदेश में स्कूल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जल संसाधन और अन्य प्रमुख विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव और आयुक्त और नर्मदा घाटी विकास विभाग के उपाध्यक्ष भी रहे। प्रशासनिक क्षेत्र के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों में भी वे लोकप्रिय थे। वे पुस्तक प्रेमी और अध्ययन शील व्यक्ति थे। उनके पास एक समृद्ध पुस्तकालय रहा जिसे वे हमेशा नई नई पुस्तकें खरीद कर उसे समृद्ध बनाते रहे। जोशी पिछले कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। पिछले 1 माह से वे ज्यादा अस्वस्थ थे । सेवानिवृत्ति के पश्चात वे दिल्ली में ही रह रहे थे।




Leave a Reply