-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पूरे ठाठ-बाट व धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की शाही-सवारी
कार्तिक-अगहन मास की परंपरागत शाही सवारी सोमवार को सभा-मंडप से विधिवत पूजन-अर्चन पश्चात अपरान्ह नगर भ्रमण के लिए धूम-धाम से निकली।
सवारी में भूतभावन बाबा महाकाल के आगमन की उदघोषणा करता उदघोषक, घुड़सवार दल, सलामी गार्ड, देश-भक्ति व धार्मिक मधुर धुन बजाता पुलिस बैंड, मंदिर रजत ध्वज, भजन कीर्तन, झांझ-मंजीरों से गुंजायमान भक्तों के साथ पुजारीजी, पुरोहितजी मंदिर प्रशासक संदीप सोनी , एडीएम संतोष टैगोर प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण व बड़ी संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए। सभा मंडप में पालकी पूजन प्रशासक संदीप सोनी ने आचार्य व शासकीय पुजारी घनश्याम गुरुजी के आचार्यत्व में सम्पन्न किया।
माँ क्षिप्रा के तट पर भगवान बाबा महाकाल का माँ क्षिप्रा के जल से अभिषेक व पूजन पश्चात सवारी परंपरागत शाही मार्ग से अर्थात वापसी में गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, ढाबा रोड़, तेलीवाड़ा, कंठाल, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी होते हए शाम को बजे वापस सभा मंडप पंहुची। मार्ग में सुरक्षा, सफाई, बेर्रीकेडिंग आदि की चाक चौबंद व्यवस्था थी. प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य, पी डब्लू डी व अन्य विभाग के स्टाफ़ व अधिकारी गण ने मुस्तेदी से व्यवस्था सम्हाली।




Leave a Reply