पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोते और पू्र्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बेटे छह साल के सहस्त्रजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक समाज के कार्यक्रम में देखा गया। उन्होंने माइक हाथ में लेकर अपने दादा और पिता की भांति उपस्थित लोगों को संबोधित करना शुरू दिया जिसे देखकर दादाजी भी अचंभित रह गए। उन्होंने पोते का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसके आगे निकलने पर गौरवांवित महसूस करने की टिप्पणी की।
दिग्विजय सिंह के पोते सहस्त्रजय का वायरल वीडियो चित्तमजी महाराज के मंदिर में एक समाज के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। छह साल के मास्टर सहस्त्रजय यहां पहुंचे तो मंच पर माइक थामकर बोलना शुरू कर दिया और कहा अभी उनका पहला भाषण है, दूसरा भाषण शाम को होगा। उनकी बातें सुनकर लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। दिग्विजय सिंह ने भी पोते के भाषण को सुनकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि पोता अपने पिता व उनसे बहुत आगे निकल गया। उन्होंने इतनी कम उम्र में भाषण देने का सोचा भी नहीं था।
Leave a Reply