-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पुलिस 3000 जरूरतमंदों को करा रही है भोजन
पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ व सफाई कर्मी एवं नगर निगम अमला वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए साझा रूप से दिन-रात जुटे हैं। वहीं समाज के कोरोना वॉरियर्स भी संकट की इस घड़ी में पुलिस के सहयोग से असहाय एवं जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचा रहे हैं।
इंदौर के सिटीजन कॉप फाउण्डेशन द्वारा संचालित कोरोना कॉप किचिन टीम पिछले 20 दिनों से पुलिस के सहयोग प्रतिदिन 3 हजार लोगों तक शुद्ध एवं सात्विक भोजन पहुँचा रही है। इस टीम ने अब तक 60 हजार से अधिक भोजन पैकेट बांटकर मानवता की मिशाल पेश की है।
इंदौर पुलिस ने इस सराहनीय सेवा के लिए कोरोना कॉप किचिन टीम को बीते रोज”चैम्पियन ऑफ द डे” खिताब से सम्मानित किया। इन्दौर पुलिस अपने कर्तव्यों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी बखूवी ढंग से निर्वहन कर प्रतिदिन कोरोना किचन के एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कई जरूरतमंदों को भोजन पैकेट बंटवा रही है। अन्य सामाजिक संगठनों की तरह आईपीएस एसोसिएशन भी 15 वीं. एवं फर्स्ट बटालियन के माध्यम से भोजन पैकेट जरूरंतमंदो तक पहुंचा रही है।




Leave a Reply