-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पुलिस स्मृति दिवस पर होगा गरिमामय आयोजन
पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ श्री मिलिंद कानश्कर ने मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियों के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समय-सीमा में सभी तैयारियां मुकम्मल करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री कानश्कर ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम के लिए लाल परेड ग्राउंड परिसर में स्थित स्मारक स्थल पर साज-सज्जा और बैठक व्यवस्था बेहतर ढंग से की जाए। उन्होंने संपूर्ण आयोजन में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्मृति दिवस में शामिल होने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करे। साथ ही उनके आने जाने व ठहरने की उत्तम व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी अतिथियों को समय से और सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने के लिए भी कहा।
बैठक में तय किया गया कि मार्च-पास्ट के लिए पूर्वाभ्यास चार अक्टूबर से शुरू होगा। फुल-ड्रेस फाइनल अभ्यास परेड 19 अक्टूबर को होगी।




Leave a Reply