-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
पुलिस स्मृति दिवस की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल
पुलिस स्मृति दिवस परेड की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल सोमवार की सुबह यहाँ लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में की गई। हर साल की तरह पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश का मुख्य समारोह राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मुख्य आतिथ्य में प्रात: काल 8 बजे लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित होगा।
पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने फुलड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस स्मृति दिवस की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। सोमवार कोपुलिस स्मृति दिवस के लिए हुई फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका प्रधान आरक्षक श्री रामचंद्र कुशवाह ने निभाई। फायनल अभ्यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री आदित्य मिश्रा ने किया। परेड के टू-आई-सी श्री शशांक गुर्जर हैं। परेड में महिला प्लाटून विशेष सशस्त्र बल एवं जिला बल की संयुक्त टुकड़ी, विशेष सशस्त्र बल की पुरूष प्लाटून, पुलिस बैंड प्लाटून और श्वान दल की टुकड़ियाँ शामिल हैं।
फुलड्रेस रिहर्सल के समय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ श्री मिलिंद कानस्कर, पुलिस महानिरीक्षक श्री सतीश कुमार सक्सैना, श्रीमती दीपिका सुरी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री दीपक वर्मा, श्री एम.एल.छारी, कमांडेंट सातवीं वाहिनी श्री सचिन अतुलकर,माननीय राज्यपाल के ओएसडी श्री अखिल पटेल एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा निकाली जा रही देशभक्ति के गीतों की मधुर धुन के बीच शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आरंभ में पाल-बेयरर पार्टी द्वारा सम्मान सूची को स्मारक कोष में स्थापित किया गया और शहीद स्मारक को सलामी दी गई।
लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 16 हजार फीट की ऊँचाई पर 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी, सब इन्सपेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तभी चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में 10 जवान शहीद हो गये थे। उन्हीं की स्मृति में यह दिवस देश की समस्त पुलिस इकाईयों द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष हमारे मध्यप्रदेश पुलिस के सात जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। शहीद कर्मियों में उप निरीक्षक स्व. शेर सिंह डोरिया, सउनि स्व. बसंत मिरोसे, सउनि स्व. मायाराम खरारी, आरक्षक स्व. जितेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक स्व. दिलीप, आरक्षक स्व. सत्येन्द्र सिंह यादव और आरक्षक स्व. प्रबल प्रताप सिंह शामिल हैं। इनके अलावा कोरोना काल में नागरिकों की रक्षा करते हुए संक्रमित होने के कारण उप पुलिस अधीक्षक स्व. प्रेम प्रकाश गौतम, एसडीओपी स्व. सुरेश शेजवाल, निरीक्षक स्व. देवेन्द्र चंद्रवंशी, निरीक्षक स्व. यशवंत पाल, सउनि स्व. आबू समन खान, प्रधान आरक्षक स्व. बाबूलाल भवेल, प्रधान आरक्षक स्व. दयाराम, आरक्षक स्व. जाफर खान, आरक्षक स्व. शिवराम देवलिया, आरक्षक स्व. विजय घोष और आरक्षक स्व. राकेश राय का निधन हुआ है।




Leave a Reply