-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पुलिस स्मृति दिवस आज, लाल परेड मैदान पर परेड
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार को लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक पर राज्यपाल लालजी टंडन के मुख्य अातिथ्य में परेड का आयोजन किया जाएगा। इंदौर में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में गृह मंत्री बाला बच्चन शामिल होंगे। भोपाल के लाल परेड मैदान पर सुबह आठ बजे मुख्य कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जिसमें पारंपरिक रूप से शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल टंडन का अभिवादन किया जाएगा और बैंड द्वारा सलामी धुन बजाई जाएगी। इसी कड़ी में पाल बेयरर पार्टी द्वारा राज्यपाल महोदय को सम्मान सूची सौंपी जाएगी। साथ ही शहीद स्मारक को सलामी दी जाएगी। राज्यपाल वीरगति प्राप्त पुलिस जवानों के परिजनों , परेड कमांडर व पाल बेयरर पार्टी से भेंट करेंगे। सम्पूर्ण भारत में पिछले एक साल के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों की नामावली का वाचन भी पुलिस स्मृति दिवस पर होगा। पिछले एक वर्ष की अवधि में देश भर में 292 पुलिस जवान शहीद हुए है। इस वर्ष हमारे मध्यप्रदेश पुलिस के 2 जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक स्व.उमेश बाबू जिला भिंड व आरक्षक स्व.बृजेश रावत जिला श्योपुर शामिल है। ज्ञात हो लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 16 हजार फीट की ऊँचाई पर 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी, सब इन्सपेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तभी चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में 10 जवान शहीद हो गये थे। उन्हीं की याद में देश की समस्त पुलिस इकाईयों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।




Leave a Reply