मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस में 30 फीसदी महिलाओं की भर्ती के पहली बार सीएम कार्यकाल में जब फैसला लिया था तो अधिकारियों ने ही इसका विरोध किया था। कहा गया था कि पुलिस फोर्स का काम अलग है, काम प्रभावित होगा। मगर आज यह देखा जा सकता है कि महिला जवान पुरुष पुलिस जवानों से अच्छा काम कर रही हैं। पढ़िये रिपोर्ट कहां सीएम ने यह कहा।
मध्य प्रदेश के पुलिस थानों में काम कर रही ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की महिला पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन दिए जाने के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम चौहान ने यह कहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने देखा है कि महिलाओं और बेटियों को कैसा व्यवहार किया जाता था और पति के हाथों पत्नियों की पिटाई देखी है। जब कोई घटना होती तो पुलिस थानों में उनसे पुरुष पुलिस जवान के सवाल से वे झिझकती थीं लेकिन आज महिला पीड़ित को थानों व महिला पुलिस थाने में महिला पुलिसकर्मी ही शिकायत सुनती है और रिपोर्ट लिखती है। इससे वे बेझिझक होकर अपने साथ हुई घटना को बताती हैं।
अभिमन्यु अभियान मील का पत्थर साबित होगा
सीएम चौहान ने कहा कि अपराधियों में भय पैदा करने महिला हेल्प डेस्क को वाहन उपलब्ध कराकर गतिशील बनाने और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करने के लिए आरंभ किया गया “अभिमन्यु अभियान”, महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा है कि आधी आबादी के साथ न्याय के बिना न देश आगे बढ़ सकता है न समाज। बहन बेटियों की झिझक टूटे, उनका आत्मविश्वास और सम्मान बड़े इसी उद्देश्य से पुलिस बल में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह जैसी योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए गए। जब तक हम बहन-बेटी को समाज में बराबरी पर लाकर नहीं खड़ा कर देते, तब तक हम चैन की सांस नहीं लेंगे।
नारी शक्ति के लिए सीएम ने वह सब किया जो होना चाहिए
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम के बेटियों के प्रति सम्मान के भाव के बारे में बताया और कहा कि आज जो भी कार्यक्रम होता है तो बेटी की पूजन से उसकी शुरुआत होती है। नारी शक्ति के आत्मबल को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वह सबकुछ किया है जो होना चाहिए। लाड़ली लक्ष्मी, बेटी बचाओ और अभी लाड़ली बहना योजना तक लाई गई। पुलिस बल में महिला जवान इक्का-दुक्का ही थीं और आज हर जिले में महिला थाना है और हर थाने में महिला डेस्क है। आज महिला जवानों को दो पहिया वाहन दे रहे हैं और कुछ समय बाद वे स्कूलों में अव्वल नंबर लाने वाली बेटियों को स्कूटी भी देने वाले हैं।
250 महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटर रैली निकली
मुख्यमंत्री ने 250 महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटर रैली को फ्लैग ऑफ किया। चौहान ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति पुरुषों को जागरूक करने तथा महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संचालित अभिमन्यु अभियान की पुस्तिका “अभिमन्यु” का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस परिवार समागम में महत्वपूर्ण घोषणाएंः
- थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतिमाह 15 लीटर पेट्रोल भत्ता प्रदाय किया जाना (लगभग कर्मचारी/अधिकारी पेट्रोल दर 109 प्रति लीटर के मान से)
- पौष्टिक आहार भत्ता – पुलिस विभाग के अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों को मिलने वाले पौष्टिक (आहार भत्ते को रुपये 650 प्रतिमाह से बढाकर रूपये 1000 प्रतिमाह किया जाना (लगभग 1,23,821 कर्मचारी/अधिकारी)
- आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को मिलने वाले 2500. रूपये व 3000 रुपये प्रतिवर्ष किट क्लोदिंग भत्ते को बढ़ाकर 5000 रूपये किया जाना (संख्या 97328)
- सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के 22138 अधिकारियों को प्रत्येक 3 वर्ष में दिये जाने वाले वर्दी
नवीनीकरण अनुदान को रूपये 500 से बढ़ाकर प्रति 3 वर्ष रूपये 2500 किया जाना ।* - राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भाँति पंचम वेतनमान (ग्रेड पे 8900) के पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृत किया जाना।
- कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को मिलने वाले निःशुल्क भोजन की दरों को रू. 70 प्रतिदिन से बढ़ाकर रू. 100 प्रतिदिन किया जाना
- 45 वर्ष से अधिक आयु के पुलिस कर्मियों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना (लगभग संख्या 31200, खर्च रूपये 2000/- प्रति पुलिस कर्मी)
- वर्तमान में प्रचलित मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना में 25000 आवासों के अतिरिक्त 25000 और आवासों को स्वीकृत करने की घोषणा की गई
- SAF के जवानों को 1000 रुपए प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की गई जिसका 24000 SAF जवानों को लाभ मिलेगा
Leave a Reply