-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 6 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई
पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मार्च में सेवानिवृत्त 6 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
पुलिस मुख्यालय के खुला प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार, श्री कैलाश मकवाणा, श्री विजय कटारिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक(अ) श्रीमती संध्या व्यवहारे, सूबेदार (अनु सचिवीय) श्री राजकिशोर रायकवार, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) श्री मोतीलाल दुबे, उप निरीक्षक श्री रमेश कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक श्री रमेशचंद्र शर्मा तथा प्रधान आरक्षक श्री मोहम्मद असलम खॉन को पुलिस मुख्यालय परिवार ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण शाखा श्रीमती ऋचा चौबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।




Leave a Reply