पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 6 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को विदाई

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जनवरी में सेवानिवृत्‍त एवं स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 6 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने शनिवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

पुलिस मुख्‍यालय के खुला प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार, श्री अन्‍वेष मंगलम्,  श्री योगेश चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त निरीक्षक श्री प्रभुदयाल अहिरवार, निरीक्षक श्री स्‍वदेश तिवारी, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) श्री रामशरण सिंह, उप निरीक्षक श्री रामायण यादव, प्रधान आरक्षक श्री नाथूराम समुद्रे और प्रधान आरक्षक (अनु सचिवीय) श्रीमती प्रेमकुमारी दुबे को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने शनिवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्‍याण शाखा श्री विकास पाठक ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today