पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 33 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को विदाई

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह मार्च से जुलाई तक सेवानिवृत्‍त एवं स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 33 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

पुलिस मुख्‍यालय के खुला प्रांगण में आयोजित हुए विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, डी.श्रीनिवास राव, आदर्श कटियार, श्रीमती अनुराधा शंकर, पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त निरीक्षक (अनु सचिवीय) श्री कुंजीलाल मर्सकोले, आरक्षक(अनु सचिवीय) श्रीमती प्रेमकुमारी दुबे, निरीक्षक (अनु सचिवीय) श्री नागेन्‍द्र गौड़, सूबेदार (अनु सचिवीय) श्री आर.एस.दुबे, प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक श्री मो. अफसर खान, निरीक्षक श्री लक्ष्‍मीचंद यादव, निरीक्षक श्री हरमन लकडा, उपनिरीक्षक श्री सुधाकर भास्‍कर पाटिल, प्रधान आरक्षक (अनु सचिवीय) श्री तिलप्रसाद भण्‍डारी, उपनिरीक्षक (अनु सचिवीय) श्री सुमेर सिंह रघुवंशी, निरीक्षक श्री राकेश कुमार पुरोहित, प्रधान आरक्षक (चालक) श्री रामभरोसे नामदेव, निरीक्षक (अनु सचिवीय) श्रीमती मधुर श्रीवास्‍तव, ऑडिटर श्री अशोक दिवाकर, सूबेदार (अनु सचिवीय) श्री सलीमउद्दीन खिलजी, निरीक्षक श्री सूर्य कुमार ओझा, निरीक्षक श्री प्‍यारेलाल चौहान, उपनिरीक्षक (अनु सचिवीय) श्रीमती सुधा खरे, सहायक उपनिरीक्षक श्री दिनेश द्धिवेदी, प्रधान आरक्षक श्रीमती सीता सहेली, निरीक्षक (अनु सचिवीय) श्री एम.एल.बामनकर, उपनिरीक्षक श्री सुरेश कुमार यादव, निरीक्षक श्री उदय कुमार दीक्षित, सूबेदार (अनु सचिवीय) श्री श्रीमती शोभा गढ़पाण्‍डे, सूबेदार (अनु सचिवीय) श्री आर.के.तारे, निरीक्षक श्री शैलेन्‍द्र तिवारी, उपनिरीक्षक श्री देवेन्‍द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक श्री बाबूलाल शर्मा, उपनिरीक्षक श्री अशोक कुमार चौकसे, प्रधान आरक्षक श्री शिवपाल सिंह तोमर, उपनिरीक्षक श्री नंदकिशोर, उपनिरीक्षक श्री रमेश कुमार पाण्‍डे और सहायक उपनिरीक्षक (अनु सचिवीय) श्री निरंजन दत्‍ता को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्‍याण शाखा श्री विकास पाठक ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत व लगन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today