-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पुलिस ब्रास बैंड की प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
मधुर राग ‘यमन’ में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं पाश्चात्य संगीत के समिश्रण से मीठी-मीठी धुनों की बारिश। देश प्रेम की हिलोरें पैदा करतीं राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीतों की रोमांचक धुनें। सुर-ताल के साथ कदम से कदम मिलाते पुलिस बैंड के जवान। मौका था मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार की शाम यहाँ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई ”बीटिंग द रिट्रीट” सेरेमनी का। इसी के साथ इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ। ”बीटिंग द रिट्रीट” सेरेमनी की समापन बेला में सम्पूर्ण मोतीलाल नेहरू स्टेडियम सतरंगी रोशनी में सराबोर हो गया। इसी बीच बहुरंगी आतिशबाजी से जमीन से लेकर आसमान तक सुहाने रंग बिखर गये।
ज्ञात हो ”बीटिंग द रिट्रीट” का आयोजन अर्ध सैन्य बलों की एक सुदीर्घ प्राचीन परंपरा है। जब युद्ध के बाद सैन्य टुकड़ियां वापस अपने कैम्पों में आती थीं, तब युद्ध के तनाव को कम करने के लिए मनोरंजक बैण्ड वादन का कार्यक्रम रखा जाता था। भारत में इस कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का औपचारिक समापन होता है।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सम्मान प्रकट करने के साथ हुई। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड व पाइप बैंड ने सामूहिक वादन की मनोहारी प्रस्तुति दीं। प्रस्तुतियों के बीच आकर्षक मार्च पास्ट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुलिस ब्रास बैण्ड द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत व पाश्चात्य क्लासिकल संगीत की मनोहारी धुनें निकाली गईं। इसी कड़ी में हिन्दी फिल्मों के गीतों की सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति दी गईं। इसके बाद सभी बैण्ड द्वारा मार्चपास्ट करते हुए बैण्डवार सामूहिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। उपनिरीक्षक श्री सुनील कटारे के नेतृत्व में पुलिस ब्रास बैण्ड की संगीतमयी प्रस्तुतियां हुईं। अंत में बैण्ड ने ” सारे जहां से अच्छा” की धुन पर मार्चपास्ट किया। समापन राष्ट्रगान एवं आकर्षक आतिशबाजी के साथ हुआ।
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.ए.एफ. श्री मिलिंद कानस्कर, आयुक्त जनसंपर्क डॉ.सुदाम खाड़े सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी भव्य एवं आकर्षक ”बीटिंग द रिट्रीट” सेरीमनी के साक्षी बने।
मनोहारी प्रस्तुतियों ने बांधा समा
”बीटिंग द रिट्रीट” सेरेमनी पुलिस ब्रास बैंड द्वारा प्रस्तुत किये गये कंसर्ट में 60 जवानों ने हिस्सा लिया। इसी तरह डिसप्ले में 89, बिगुल वादन में 12 व पाइप बैंड की प्रस्तुति में 5 कलाकार जवान शामिल थे। आरंभ में क्विक मार्च की प्रस्तुति हुई। इसके बाद बैंड ने राग यमन में मधुर धुन निकाली। इसी कड़ी में फॉक गीत की प्रस्तुति हुई। फिर पुलिस ब्रास बैण्ड द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी क्लासिकल धुनों के साथ-साथ नई एवं पुरानी हिन्दी फिल्मों के गानों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। जिनमें प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म कटी पतंग ‘’ये शाम मस्तानी….” तथा पेट्रीओटिक ऐ मेरे वतन के लोगों शामिल है। मध्यातंर के बाद फन फेयर क्विक मार्च, स्लो मार्च, ड्रमर्स कॉल व ड्रम रोल की मनोहारी प्रस्तुतियाँ हुई।
देश में ’’बीटिंग द रिट्रीट’’ कार्यक्रम आयोजित करने वाला मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है जहाँ प्रतिवर्ष 29 जनवरी को पुलिस द्वारा राजधानी भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में रायसीना हिल्स के विजय चौक पर भारतीय थल सेना, वायु सेना और जल सेना के बैण्ड दलों द्वारा वादन एवं मार्चपास्ट की आकर्षक सामूहिक प्रस्तुति माननीय राष्ट्रपति के समक्ष की जाती है।




Leave a Reply