-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पुलिस के 39185 अधिकारी-कर्मचारी कर्मवीर योद्धा पदक-प्रमाण पत्र से सम्मानित
कोरोना (COVID-19) महामारी में उत्पन्न संकट के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘कर्मवीर योद्धा पदक” एवं ‘प्रमाण-पत्र’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति म.प्र.शासन, गृह विभाग के माध्यम से प्रदान की गई है।
वर्ष 2020 में कोरोना (COVID-19) महामारी के दौरान ड्यूटी करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को पदक प्रदाय करने हेतु मध्य प्रदेश पुलिस की समस्त इकाईयों से प्रस्ताव प्राप्त किए गए थे जिनका परीक्षण छानबीन समिति द्वारा किया गया। जिसकी अनुशंसाओं के उपरांत कुल 39 हजार 185 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘कर्मवीर योद्धा पदक” एवं ‘प्रमाण पत्र’ प्रदान किया गया है। इनमें भारतीय पुलिस सेवा के 114, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के 215, उप पुलिस अधीक्षक के 375, निरीक्षक स्तर के 776, उपनिरीक्षक/सूबेदार के 2510, सहायक उप निरीक्षक के 2621, प्रधान आरक्षक के 5613, आरक्षक के 26261, स्टेनो के 103, अनुसचिवीय संवर्ग के 597 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं।




Leave a Reply