-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पुलिस आईटीआई भोपाल और एसबीसी मुंबई के बीच हुआ एमओयू
मध्यप्रदेश पुलिस परिवार के बच्चों को जॉब ओरिएन्टेड कोर्स कराने के लिए आज पुलिस आईटीआई भोपाल और स्कूल ऑफ ब्रॉडकॉस्टिंग एंड कम्यूनिकेशन (एसबीसी) मुंबई के मध्य एमओयू हुआ। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणा मोहन राव तथा एसबीसी डायरेक्टर डॉ. तुषिर चौधरी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
एसबीसी के सहयोग से पुलिस परिवार के बच्चों के लिए लघु अवधि के जॉब ओरिएन्टेड प्रशिक्षण जैसे एंकरिंग एवं टीवी होस्टिंग, कॉपीराईटिंग फॉर एडवरटाईजिंग, डॉक्यूमेंटरी फिल्म मेकिंग, फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन, मोबाइल जर्नलिज्म, फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी, पॉडकास्ट, पब्लिक रिलेशन, रेडियो जॉकी एंड वायसिंग, रिपोटिंग, स्क्रिप्ट राईटिंग, थियेटर एंड एक्टिंग, वीडियों एडिटिंग और राईटिंग स्किल के प्रारंभ किए गए हैं। एसबीसी को भोपाल की माखनलाल यूनिवर्सिटी की सहबद्धता प्राप्त है। एक सप्ताह में ही दो प्रतिष्ठित संस्थानों से एमओयू पुलिस परिवार के बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण में सहायक होगा।
प्राचार्य/ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस आईटीआई भोपाल श्रीमती सुमन गुर्जर ने बताया कि परंपरागत कोर्स के अलावा ये नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पुलिस परिवार के बच्चों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूर्व की तरह ही होगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई परिसर में छात्र/छात्राओं के हॉस्टल, लायब्रेरी, प्लेग्राउंड, जिम, हॉस्पिटल/ओपीडी, मेस तथा शासन नियमानुसार स्कॉलरशिप की सुविधा भी उपलब्ध है। कोर्स में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाएगा जिससे की उनको जॉब प्लेसमेंट में आसानी होगी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) श्री मलय जैन, सुश्री इरमीन शाह तथा श्रीमती निमिषा पाण्डेय उपस्थित थी।




Leave a Reply