-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पी.एस. और डीन को सजा देकर बच रही है राज्य सरकार: कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी के शासकीय हमीदिया अस्पताल में व्याप्त दुरावस्था पर कथित तौर पर चिंतित मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किये गये औचक निरीक्षण के उपरांत प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य प्रभांशु कमल व डीन डॉ. उल्का श्रीवास्तव को हटाये जाने के निर्णय को महज एक नौटंकी बताते हुए कहा कि समूचे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं।प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने कहा कि लोकायुक्त छापों में डॉक्टरों के घरों सें मंत्री की नोटशीट मिलना, बड़वानी जिला अस्पताल में आंखों के आपरेशन के दौरान 40 मरीजों की आंखें चली जाना, मरीजों और मृतकों के शवों को चूहों द्वारा कुतरना, जानवरों की सलाईन मरीजों को लगाना, मरीजों को लाने व शवों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिलना, शवों को कई किलोमीटर तक गोद/ कंधे/ हाथ ठेला और साईकिलों पर ले जाना राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में आम बात हो चुकी है।
मिश्रा ने मुख्यमंत्री जी को उनके ही गृह-ग्राम ‘जैत’ के नजदीक शाहगंज के सामुदायिक विकास केन्द्र में संचालित अस्पताल की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया है कि यहां राज्य सरकार से कैबीनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदेश मार्कफेड के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव की बेटी और भतीजी डॉ. अमृता और डॉ. नम्रता पदस्थ हैं, जो सिर्फ तनख्वाह ही लेती हैं, दो अन्य डॉक्टर और हैं, जिनका कहीं भी अता-पता नहीं रहता है, क्या इनके विरूद्व भी प्रभांशु कमल और डॉ. उल्का श्रीवास्तव के समान कार्यवाही होगी?
मिश्रा ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पताल कत्लखाने बने हुए हैं। एक ओर जहां प्रदेश में सरकार बेटियों को बचाने की विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्भपात के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के धार, सीधी, सतना और इंदौर के सरकारी अस्पतालों में गर्भपात के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं।
क्र. स्थान सरकारी प्राइवेट
1 धार 1408 457
2 सीधी 1367 00
3 सतना 1323 75
4 इंदौर 1168 04
5 सीहोर 1159 201
6 बड़वानी 1125 04
7 जबलपुर 1081 402
8 उज्जैन 876 608
9 ग्वालियर 1339 1472
10 भोपाल 1584 4084




Leave a Reply