-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पीसीसी से पैदल मार्च करते हुए उर्जा मंत्री के बंगले पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कोरोना कर्फ्यू (लॉक डाउन) दिनांक 1 अप्रैल से 31 जून तक बिजली बिल माफ करने के लिए उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। विधायक शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के बंगले पहुंचे इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के बिल माफ करने के नारे भी लगाये।
विधायक शर्मा का कहना है कि 3 माह लॉक डाउन होने की वजह से पूरे प्रदेश में आम लोगों के रोजमर्रा के कामकाज, मजदूरी, व्यापारिक गतिविधियां, आफिस, निजी दफ्तर, दुकाने, शापिंग माल, रेस्टारेंट, शादी विवाह, शुभ कार्य, स्कूल, परिवहन सेवा, टैक्सियां, सहित सारे काम धंधे बंद हो गए थे, लोग काम धंधे छोडकर घरो में थे। जो कोरोना वायरस संक्रमित थे वो लगातार अपना इलाज शासकीय अस्पताल, निजी अस्पताल एवं घरों पर आईसोलेट होकर करा रहे थे। जिससे लोगो की बहुत बडी जमा धनराशि इलाज में खर्च हो गई तथा परिवार/ रिश्तेदारी में कोरोना इलाज के दौरान अपनों की मौत होने की वजह से आम आदमी पूरी तरह टूट चुका है। इसलिए आम नागरिक की दर्द भरी पुकार सुनकर उनके खडा होकर सांत्वना देने की जरुरत है । शर्मा ने आम जनता के दर्द की कहानी बयां करते हुए उर्जा मंत्री से लॉक डाउन के समय के बिजली के बिलों की संपूर्ण राशि माफ कर उसे राहत पहुंचाने की मांग की है। शर्मा ने उर्जा मंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि उम्मीद है कि आप जनता के दर्द को समझेंगे और मध्यप्रदेश में सभी लोंगो के बिजली के बिल माफ करेंगे। वही उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ज्ञापन लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को आश्वस्त किया कि पहले भी हमारी सरकार 100 यूनिट, 100 रुपये लेती थी अब भी वे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठायेंगे।
ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, राकेश यादव, अनस पठान, आशीष श्रीवास्तव, शौएब खान, रामस्वरुप यादव, राहुल गिरी, बंटी जैन, रुपेश पाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Leave a Reply