-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पीवी सिंधू का हैदराबाद और दीपा का अगरतला में जबरदस्त स्वागत
रियो ओलंपिक से लौटी रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और कांस्य पदक से कुछ प्वाइंट से चूकी जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का देश लौटने पर जबरदस्त स्वागत किया गया। हैदराबाद में सिंधू की स्वागत रैली निकाली गई और स्थानीय गच्चीबावली स्टेडियम में विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।
बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू के हैदराबाद पहुंचने पर उन्हें विशाल रथ में बैठाकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गच्चीबावली स्टेढियम लाया गया। शहर की सड़कों पर दोनों भारी भीड़ उनके स्वागत में खड़ी थी और हार-फूलों से उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर उनके स्वागत में आतिशबाजी की गई। स्टेडियम में विशेष नृतक दल उनके रथ के आगे-आगे चल रहा था जिसमें दर्जनों डोल के साथ दल नाचते-गाते हुए चल रहा था। रथ पर पीवी सिंधू के साथ उनके कोच पुलेला गोपीचंद, पिता भी मौजूद थे। सम्मान समारोह के लिए बनाए गए विशाल मंच पर भी उनके पिता-कोच तथा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। हर कोई उनसे हाथ मिलाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्साहित था। मंच पर महिलाएं, बच्चियों में उनके पास पहुंचने और शुभकामनाएं देने की होड़ से लगी थी।
वहीं जिम्नास्ट दीपा कर्माकर भले ही ओलंपिक में कुछ फासले से पदक से चूक गईं हों लेकिन उनका देश में किसी पदक विजेता से कम स्वागत नहीं किया गया। अगरतला में उनका स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अगरतला की सड़कों पर दीपा के स्वागत के लिए सड़क किनारे दोनों तरफ लोगों की भीड़ जमा थी। तिरंगे साथ लोग खड़े थे। वे एक जीप में अपने कोच के साथ खड़ी होकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं।




Leave a Reply