पीएम मोदी महाकाल के प्रथम चरण के कामों का लोकार्पण करने आएंगे, देखिये कॉरीडोर की तस्वीरें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उज्जैन में महाकाल परिसर के प्रथम चरण के कामों का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। इस मौके पर सीएम ने महाकाल के प्रथम चरण के कामों का निरीक्षण किया और इस प्रथम चरण में महाकाल की नगरी में कई आकर्षक प्रतिमाएं और अन्य निर्माण हुए हैं। देखिये महाकाल की नगर के इन नए आकर्षण स्थलों को।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन पहुंचकर वहां चल रहे कामों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से प्रथम चरण के तहत वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को देखा। चौहान ने वहां ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकाल की नगरी के प्रथम चरण के कामों का लोकार्पण करने आएंगे। चौहान ने कहा कि पीएम के महाकाल की नगरी के इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में लोग देख सकें, इसका प्रयास किया जा रहा है।
अद्भुत निर्माण, महाकाल की नगरी और आकर्षण का केंद्र बनी
महाकाल की नगरी में हुए प्रथम चरण के कामों की वजह से यह स्थान और भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। विशाल गणेश प्रतिमा है तो कई नक्काशीदार बड़े-बड़े पत्थरों से खड़े किए गए ढांचे भी हैं। भगवान शिवजी की भी विशाल प्रतिमा आकर्षण में चार चांद लगती है। सीएम ने आज इन प्रथम चरण के कामों को देखा और दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today