-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
पीएम मोदी की हत्या संबंधी बयान के मामले में राजा पटेरिया गिरफ्तार, पलटवार में कुत्ता बताया
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज अलसुबह दमोह के हटा से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में भाजपा हमलावर है और छत्तीसगढ़ के एक भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने पटेरिया को कुत्ता तक बता दिया है। चंद्राकर ने ट्वीट कर यह टिप्पणी की है।
- मान. मुख्यमंत्री (छ.ग. कांग्रेस शोषित) भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आपको मान. प्रधानमंत्री के सम्मान की बड़ी चिंता थी, एक कांग्रेसी (राजा पटेरिया) कुत्ते की तरह भौंक रहा है तो आप मौन क्यों हैं? कहां गया आपका प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान? क्या उनके खिलाफ छ.ग में कार्यवाही करेंगे?
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संविधान बचाने के लिए पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने का बयान दिया था जिसको लेकर राजनीति में भूचाल आया हुआ है। हालांकि इस मामले में सोमवार को दोपहर में एफआईआर हो गई थी और कांग्रेस ने उनकी टिप्पणी से पल्ला झाड़ लिया था। मगर इसके बाद भी भाजपा लगातार हमलावर बनी हुई है। मध्य प्रदेश ही नहीं छत्तीसगढ़ भाजपा में भी पटेरिया की टिप्पणी पर भारी नाराजगी व्यक्त की गई। एक नेता अजय चंद्राकर ने ट्वीट में पटेरिया को कुत्ता संबोधित किया। मध्य प्रदेश में पटेरिया की टिप्पणी पर भाजपा नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सुबह गिरफ्तारी
इधर, पटेरिया ने सोमवार को अपने वायरल वीडियो के बयान पर सफाई दी। पहले वीडियो वायरल कर बयान दिया और फिर लिखित में भी अपना स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने मोदी की हत्या के बयान के मायने राजनीतिक हत्या बताया। पटेरिया के स्पष्टीकरण के बाद आज सुबह पवई पुलिस ने पटेरिया को उनके हटा स्थित निवास से गिरफ्तार किया और अब उन्हें आज दिन में कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।




Leave a Reply