पीएनबी घोटाले के बाद नीरव मोदी के समुद्र महल पर छापा

पीएनबी घोटाले के मुख्य कर्ता धर्ता नीरव मोदी के देश छोड़कर भाग जाने के बाद अब भारत की जांच और अन्य एजेंसियां सक्रिय हुई हैं। नीरव मोदी की कंपनियों पर छापे मारे जा रहे हैं तो उनके साले मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि में अधिकारियों के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को नीरव के समुद्र महल पर कार्रवाई की। वहीं सीबीआई ने रोटोमैक पेन्स के मालिक विक्रम कोठारी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नीरव मोदी के साले मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि में अधिकारियों के बीच भगदड़ मच गई है। कंपनी के सीएफओ सहित चार अन्य बड़े अफसरों के इस्तीफे हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today