पितृपक्ष में रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति- के मध्य सात स्पेशल ट्रेन

पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों के पिंडदान व तर्पण के लिए गया जाते हैं और इसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। भोपाल से जाने वाले यात्रियों के लिए रानी कमलापति से गया के लिए सात विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान एवं तर्पण करने गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया के बीच चार ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01660 गया-रानी कमलापति के बीच तीन ट्रिप स्पेशल गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति – गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.09.2022 (शुक्रवार), 14.09.2022 (बुधवार), 19.09.2023 (सोमवार) एवं 24.09.2022 (शनिवार) को रानी कमलापति स्टेशन से 13.20 बजे प्रस्थान कर, 14.15 बजे विदिशा पहुँचकर, 14.17 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 14.40 बजे गंजबासौदा पहुँचकर, 14.42 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 15.50 बजे बीना पहुँचकर, 15.55 बजे बीना से प्रस्थान कर, अगले दिन 08.30 बजे गया स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01660 गया – रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 12.09.2022 (सोमवार), 17.09.2022 (शनिवार) एवं 22.09.2022 (गुरुवार) को गया स्टेशन से 14.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 07.05 बजे बीना पहुँचकर, 07.10 बजे बीना से प्रस्थान कर, 07.38 बजे गंजबासौदा पहुँचकर, 07.40 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 08.10 बजे विदिशा पहुँचकर, 08.12 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 10.25 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 17 (एलएचबी) कोच रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today