-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पार्टी नेताओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है ममता सरकारः विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के वाहनों पर पश्चिम बंगाल में पथराव की घटना को लेकर मध्यप्रदेश में भाजपा ने तीखा विरोध जताया है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पं. बंगाल के डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। भोपाल जिला भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतला का दहन किया गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की संसद के जिस नए भवन का भूमिपूजन किया है, वह न सिर्फ आकार में बड़ा होगा, बल्कि सभी आधुनिक सुविधाओं और प्रणालियों से युक्त भी होगा। संसद का यह नया भवन संसदीय प्रक्रियाओं में लगने वाले समय को कम करके उन्हें सुगम बनाएगा, वहीं देश में लोकतंत्र को विस्तार और मजबूती भी देगा। इस नए संसद भवन की नींव रखने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताता हूं और उन्हें प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद देता हूं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा दोनों एक साथ काम करेंगी और पार्लियामेंट हॉल में दोनों ही सदनों के 1224 सदस्यों के एक साथ बैठने के लिए पर्याप्त स्थान होगा। इसके अलावा सदन की कार्यवाही एवं सांसदों के उपयोग के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं और प्रणालियां भी उपलब्ध होंगी। इससे संसदीय कार्यवाही में लगने वाला कीमती समय बचेगा और संसद की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी। श्री शर्मा ने आशा जताई कि जिस तरह से वर्तमान संसद ने आजादी के बाद देश को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है, उसी तरह नया संसद भवन देश को हर मोर्चे पर आत्मनिर्भर बनाने, भारतमाता के गौरव को परम शिखर पर पहुंचाने और विश्वमंच पर देश को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। श्री शर्मा ने नए संसद भवन के लिए देश और प्रदेश की जनता को बधाई भी दी।




Leave a Reply