पार्टी छोड़ने के पहले MLA वीरेंद्र रघुवंशी बोले सिंधिया समर्थक मंत्री सिसौदिया भ्रष्टाचार को मानते हैं ‘नेग’
Thursday, 31 August 2023 12:26 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। आज भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दो पेज का इस्तीफा भेजकर पार्टी छोड़ दी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि वे इसे नेग मानते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं की निष्ठाएं बदलने का क्रम जारी है और आज भाजपा को जबरदस्त झटका मिला है। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संसदीय क्षेत्र रहे शिवपुरी की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं वीरेंद्र रघुवंशी। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के दो पेज में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है और सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के भ्रष्टाचार संबंधी बयान का हवाला भी दिया जिसमें सिसौदिया ने भ्रष्टाचार को उन्होंने नेग बताया था।
जल्द कांग्रेस की सदस्यता लेने की संभावना माना जा रहा है कि रघुवंशी दो सितंबर 2023 को प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लें। वे 2014 के पहले तक भी कांग्रेस में ही थे। गौरतलब है कि रघुवंशी के कांग्रेस में शामिल होने के पहले सागर के दो बड़े नेता राजकुमार धनौरा और नीरज शर्मा, पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्रवधु निवाड़ी की रोशनी यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है तो कांग्रेस से रीवा के पूर्व विधायक पति-पत्नी अभय और उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भाजपा में वापस जा चुके हैं। अभी चुनाव की तारीखें घोषित नहीं हुईं और नेताओं का दल बदल का सिलसिला उसके बाद और तेज होने की संभावना है। यह माना जा रहा है कि इस बार इस दौड़ में नेताओं की पसंद कांग्रेस ज्यादा हो सकती है।
देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नए आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। प्रदेश, प्रकृति की अनुपम सुंदरता, समृद - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 दावोस के दूसरे दिन विभिन्न उद्योगपतियों से चर्चाओं का दौर जारी रहा। इस कड़ी में मंगलवार को मध्यप्रदेश स्टेट लाउंज में मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने एवरस्टोन समूह के प्र - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 के दूसरे दिन दावोस में मध्यप्रदेश स्टेट लाउंज में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने क्रेसेंट एंटरप्राइजेज के डिप्टी सीईओ एवं हेड ऑफ इन्वेस्टमेंट्स श - 20/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री आलोक पंड्या के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री पंड्या ने विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनल्स में - 20/01/2026
Leave a Reply