पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ आतंकवाद फैला रहा है, आतंकवाद का समर्थन कर रहा है

पाकिस्‍तान की जांच एजेंसी के पूर्व प्रमुख तारिक खोसा ने कहा है कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का षडयंत्र पाकिस्‍तान में रचा गया था और वहीं से इन हमलों को अंजाम दिया गया था। इसके लिए लश्‍करे तैयबा के आतंकवादियों को सिंध में प्रशिक्षण दिया गया । हमलों के कुछ ही हफ्तों बाद संघीय जांच एजेंसी के प्रमुख बनाए गये तारिक खोसा ने कहा है कि 166 निर्दोष लोगों की हत्‍या के इस मामले  में पाकिस्‍तान को अपराधियों को न्‍याय के कटघरे में लाना होगा। इसके लिए उसे सच का सामना करने और अपनी गलतियों को स्‍वीकर करने की जरूरत है।

श्री खोसा ने डॉन अखबार में लिखे अपने लेख में कहा है कि पाकिस्‍तान के सुरक्षा तंत्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस जघन्‍य हमले के षडयंत्रकर्ताओं को सजा मिले। उन्‍होंने कहा कि बचाव पक्ष की देरी करने वाली चालें, सुनवाई कर रही अदालतों के न्‍यायधीशों को बार-बार बदलने और मामले के अभियोजक की हत्‍या और कुछ प्रमुख गवाहों का अपने मूल बयान से मुकरना अभियोजकों के लिए गंभीर झटका है। भारत कई सालों से कहता आ रहा है कि पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ आतंकवाद की घटनायें खासतौर से मुम्‍बई की आतंकवाद की घटना के पीछे है वो साबित होता है। लेकिन मुझे कोई शक नहीं है कि पाकिस्‍तान इस बात से इंकार करेगा। लेकिन ये हमारे लिए एक अवसर भी है कि हम अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय के पास जाके पाकिस्‍तान के उस रवैये का खुलासा करें कि पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ और अन्‍य देशों के खिलाफ भी आतंकवाद फैला रहा है, आतंकवाद का समर्थन कर रहा है, आतंकवाद का प्रोत्‍साहन कर रहा है और आतंकवाद की घटनाओं को आयोजित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today