-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पाकिस्तान के लाहौर में आत्मघाती बम विस्फोट में उनहत्तर लोगों की मौत
पाकिस्तान में कल लाहौर के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम उनहत्तर लोगों की मौत हो गई है और तीन सौ से अधिक घायल हुए हैं। हताहतों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।
शहर के अस्पतालों में आपातस्थिति घोषित कर दी गई। जनता से रक्तदान करने की अपील की गई है।
तालिबान के जमात-उल-अहरार गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थानीय प्रशासन ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान सहित कई राजनीतिक नेताओं ने इस विस्फोट की निंदा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री नवाज शरीफ को फोन किया और मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने श्री शरीफ के साथ बातचीत में आतंक से लड़ने के लिए बिना ढील दिये हरसंभव उपाय करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
अमरीका ने भी इस कायराना हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के सहयोग से, आतंक का बीज बोने वालों का सफाया करने का संकल्प व्यक्त किया है।




Leave a Reply