-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पांच दिन का सोलहवां विश्व संस्कृत सम्मेलन आज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुरू हुआ।
पांच दिन का सोलहवां विश्व संस्कृत सम्मेलन आज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुरू हुआ। इसमें साठ देशों से छह सौ से अधिक विद्वान शामिल है। संस्कृत सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान श्रीमती स्वराज सम्मानित अतिथि है, जबकि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 2 जुलाई को समापन समारोह में उपस्थित रहेंगी। आज से ही दूरदर्शन साप्ताहिक संस्कृत कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है।
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज वहां भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगी। श्रीमती स्वराज कारोबारी नेताओं और शिक्षाविदों के साथ भी मुलाकात करेंगी। बैंकॉक में भारतवासियों को संबोधित करते हुए श्रीमति विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने घरेलू और विदेशी मोर्चों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 13 महीने के प्रदर्शन की सराहना की है। श्रीमती स्वराज ने भारतवंशियों से कहा कि वे अपनी मातृभूमि की ओर भी ध्यान दें। जब आप आए थे भारत में शायद उस समय अवसर नहीं थे। इसलिए आपने भारत को छोड़ा था, लेकिन आज इतने अवसर हैं कि आज भारत लौटने का भी समय आया है। इसलिए हो सकता है अपने बच्चों को आप यहां काम देकर थोड़ा-थोड़ा समय भारत में लगाएं और भारत के विकास में अपना योगदान दें।




Leave a Reply