-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पहली बार भोपाल विभाग के संचलन में निकलेंगी स्वयंसेविकाएं
राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन रविवार को निकलेगा। इसमें पूर्ण गणवेश में स्वयंसेविकायें सम्मिलित होकर संचलन करेंगीं। अपरान्ह 3 बजे से मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर यह संचलन सायं 4.30 बजे भारत नगर स्थित पतंजलि योग केंद्र पर समाप्त होगा। इस दौरान मातृशक्ति दुर्गेश विहार, नैनगिरी, खेड़ापति मंदिर, सच्चिदानंद नगर, टी पॉइंट से होकर निकलेंगीं।
संचलन में शामिल होने वाली सेविकाओं को इससे पूर्व अपराह्न 2 बजे से समिति की प्रांत सहकार्यवाहिका भारती दीदी का बौद्धिक प्राप्त होगा। समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह पहला अवसर है जब भोपाल विभाग का पथ संचलन निकाला जा रहा है. इस संचलन में सेविकाएँ पूर्ण घोष एवं वंशी लेकर निकलेंगीं। इस आयोजन में भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों से लगभग 100 से अधिक मातृशक्ति सहभागिता करेंगीं।
ज्ञातव्य हो कि नारी शक्ति में जागृति उत्पन्न कर, उसे एकजुट करना एवं उसे राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाने के उद्द्देश्य से स्थापित हुए राष्ट्र सेविका समिति स्थापित की गयी थी। समय-समय पर सेविकायें ऐसे आयोजन करती है। शक्ति पर्व विजयादशमी तक शक्ति उपासना के पश्चात संगठित शक्ति प्रदर्शन हेतु राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा यह आयोजन होने जा रहा है।




Leave a Reply