-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पहला चुनाव संजय गांधी के कहने पर लड़ा दूसरा इंदिरा जी की हत्या के कारण
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को विधायक दल की बैठक में अपने राजनीतिक जीवन के कई रहस्य उजागर किए. नाथ ने बताया कि पहला चुनाव में संजय गांधी के कहने पर लड़े थे मगर दूसरा चुनाव इंदिरा जी की हत्या हो जाने के कारण लड़े जबकि पहला चुनाव लड़ते समय उन्होंने अपने परिवार से वादा किया था कि वे राजनीति में नहीं आएंगे.
मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक में कमलनाथ ने बताया कि वे इत्तेफाक से राजनीति में आए हैं. उनके परिवार की इच्छा राजनीति में जाने की नहीं थी. संजय गांधी के कहने पर उन्होंने पहला चुनाव लड़ा और परिवार को कहा कि दूसरा चुनाव नहीं लड़ेंगे मगर घटनाक्रम ऐसा घटा की इंदिरा जी की हत्या हो गई और दूसरा चुनाव लड़ना पड़ा फिर फिर लगातार चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हुआ. कुछ इसी तरह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद नेभी अपने राजनीतिक जीवन के बारे में बातें रखीं.
विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पावस सत्र में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर रणनीति के बारे में चर्चा भी की. कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों को कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार से डरे नहीं. हमारे साथ कांग्रेस विधायक दल के अलावा समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायकों का खासा समर्थन में है. कमलनाथ ने बताया कि भाजपा सरकार के समय हुए घोटालों उजागर होने से बचने के लिए सभी अधिकारी टालमटोल जवाब दे रहे हैं.




Leave a Reply