-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर करेंगी 47वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ
47वां खजुराहो नृत्य समारोह शनिवार की संध्या को शुरू होगा। प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर शाम 7 बजे नवगति नवलय ताल छन्दनव नृत्य समारोह का सांस्कृतिकपूर्ण तरीके से शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग के मंत्री तुलसीराम सिलावट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा सांसद खजुराहो विष्णुदत्त शर्मा शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
शुभारंभ के अवसर पर गीता चन्द्रन एवं साथियों द्वारा भरतनाट्यम समूह तथा दीपक महाराज द्वारा कथक की प्रस्तुति की जाएगी। 45 साल बाद पश्चिम मंदिर समूह के प्रांगण में 20 से 26 फरवरी तक नए कलेवर और आकर्षक अंदाज में प्रतिदिन शाम 7 बजे से प्रस्तुत होगा।
मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत और कला अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित खजुराहो नृत्य समारोह में सम्मानीय नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति की अपील की गई है। खजुराहो नृत्य समारोह के आयोजन के लिए सज-धजकर तैयार हो रहा है।




Leave a Reply