-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
परिवार को बाथरूम में बंद करने की कहानी अक्षम्य अपराध: संजर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर ने गुना में परिवार को बाथरूम में बंद करने की कांग्रेसी कहानी को अक्षम्य अपराध बताया है। कांग्रेस कोरोना संकट के समय भी भ्रम फैलाकर आपराधिक षडयंत्र करने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि घटना की हकीकत को जाने बिना कांग्रेस दुष्प्रचार कर अपनी दुषित मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है।
गुना जिले के राघौगढ जनपद की टोडरा ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला में मजदूर दंपत्ति को स्कूल के शौचालय में रविवार को प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन किए जाने की कांग्रेस द्वारा अफवाह फैलायी गयी थी। प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर ने इसे कांग्रेस का आपराधिक षडयंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने खंडन करते हुए बताया कि दंपत्ति और उसके परिवार को प्राथमिक शाला में क्वारंटाइन किया था।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय शासन प्रशासन हर स्तर पर राहत कार्यो में लगा है। सामाजिक संस्थाएं भी अपने अपने स्तर पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। ऐसे विकट समय में कांग्रेस सेवा कार्य करने के बजाए राजनैतिक षडयंत्र करने में लगी हुई है। गुना की घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा जिस तरीके से झूठ बोला गया वह राजनीति के इनके गिरते स्तर का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने और भडकाने का कुत्सित प्रयास करती आयी है। मजदूरों को लाने के मामले में भी कांग्रेस ने भ्रम की स्थिति पैदा की।
श्री आलोक संजर ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में कांग्रेस वैचारिक रूप से संक्रमित हो चुकी है। उसे ऐसे समय में भी राजनैतिक षडयंत्र सूझ रहा है। श्री संजर ने ऐसी घटनाओं पर कांग्रेस द्वारा दुष्प्रचारित करने पर कडी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि कांग्रेस वैसे भी जनता का विश्वास अर्जित नहीं कर पा रही है। ऐसे हथकंडों से उसे बदनामी के सिवाए कुछ हासिल होने वाला नहीं है।




Leave a Reply