-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
परिचर्चाओं, व्याख्यान और सेवा कार्यों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के प्रत्येक मंडल में मनाई। इस अवसर पर डॉं. अंबेडकर की प्रतिमाओं, चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, वहीं सेवा बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित कर अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नागरिकों, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। डॉ. अंबेडकर की जयंती पर आयोजित परिचर्चाओं एवं व्याख्यानों में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों की भी चर्चा की गई।
भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अशोक सैनी, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री जसवंत सिंह राजपूत, श्री कमलेश चौहान, श्री महेश शाक्य, श्री अरविंद वर्मा, श्री नवीन मालवीय उपस्थित थे।
ग्वालियर में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व विधायक श्री मुन्ना लाल गोयल, श्री कनवर मंगलानी, श्री दीपक शर्मा, श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री प्रमोद खंडेलवाल, श्री हरीश मेवाफरोश उपस्थित थे।
सागर में विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आचार्य विद्यासागर बस स्टेण्ड परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री वृन्दावन अहिरवार, श्री धर्मेन्द्र खटीक, श्री चेतराम अहिरवार सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सागर के भगवान गंज स्थित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधायक इंजी. श्री प्रदीप लारिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाअध्यक्ष श्री गंगाराम ठेकेदार, भोलाराम छन्ना, यशवंत चौधरी, अनिल राज, सोनू अहिरवार, रेशु चौधरी सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
जबलपुर में तहसील चौक स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मिकी ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, जिला अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर, श्री शरद जैन सहित जिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उज्जैन में फ्रीगंज टॉवर चौक पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गयी। प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक श्री पारस जैन, सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री जितेंद्र लिटोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय, श्री सुरेश गिरी, श्री मनोज मालवीय, डॉ प्रभुलाल जाटवा, श्री भगवानदास गिरी, श्री सुनील चांवड सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उज्जैन ग्रामीण के प्रत्येक मण्डल में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेवा बस्तियों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया।
इंदौर में गीता भवन चौराहा अंबेडकर प्रतिमा पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, जिलाध्यक्ष श्री गौरव रणदीवे ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रीवा में कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजली अर्पित की गयी। इस अवसर पर श्री सियाशरण साकेत, महामंत्री श्री जीवनलाल साकेत, श्री विमलेश साकेत, उपाध्यक्ष श्री सुशील चौधरी, डॉ सी एल रावत उपस्थित थे।
शहडोल के अंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कमलप्रताप सिंह, श्री प्रकाश जगवानी, श्री सूर्यकांत निराला, श्री कामाख्या नारायण सिंह, श्री संतोष लोहानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीहोर डॉ. अंबेडकर की जयंती पर शहर के अंबेडकर पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर के सभी वार्डों में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री आशीष पचौरी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायसेन में पार्टी के जिला कार्यालय में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री रामकुमार साहू, श्री प्रकाश मालवीय, श्री सुमित अहिरवार, श्री कपिल पटेल, श्री श्रीकांत खटीक, श्री जीतू खत्री, श्री दीपक मेहरा उपस्थित थे।
राजगढ़ के सभी मंडलों में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दिलबर यादव एवं सांसद श्री रोडमल नागर ने अपने निवास पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धार में त्रिमूर्ति नगर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, संभागीय सह मीडिया प्रभारी श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, नपा उपाध्यक्ष श्री कालीचरण सोनवानिया, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री देवेंद्र रावल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैतूल में जिला कार्यालय में बाबा अंबेडकर की जयंती पर सांसद श्री दुर्गादास उइके ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बसंत माकोडे सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हरदा के अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्री विनोद गुर्जर, श्री लक्ष्मण सिटौले सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आगर में मंडल नलखेड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रेम राठौर, श्री मोहनलाल नागर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुरैना की सिंगल बस्ती के अंबेडकर पार्क में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भिण्ड के वार्ड नं 24 में सांसद श्रीमती संध्या राय, हरिराम की कुईया पर जिला अध्यक्ष श्री नाथूसिंह गुर्जर एवं गल्ला मंडी परिसर, मेहगांव में शासन के मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भिण्ड के सभी मण्डलों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जयंती मनाई गई।
अशोकनगर के पुराना बस स्टैण्ड अंबेडकर पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झाबुआ के नेहरू पार्क में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बड़वानी के भीमराव अंबेडकर उद्यान में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटैल, सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, श्री कृष्णा गोले सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बुरहानपुर के बड़े पोस्ट ऑफिस के पास स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री गोकुल तायडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिलीप सराफ सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छतरपुर के पुराना पन्ना नाका पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पार्टी के जिला कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिले के प्रत्येक मंडल में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पन्ना में डॉ. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रामबिहारी चौरसिया ने अपने निवास पर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ने मण्डलों पर पहुंचकर बाबा साहब को याद किया।
खण्डवा में जिला कार्यालय में बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, जिला महामंत्री श्री मुकेश तन्वे, श्री गणेश गुरबानी, श्री विजय भालेराव, श्री श्रृंगी उपाध्याय, श्री रोहित मोहे सहित समस्त अजा मोर्चे के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply