पदोन्न्ति में आरक्षण मामले में सपाक्स की याचिका पर सुनवाई 8 नवंबर को

पदोन्न्ति में आरक्षण के प्रकरण में सपाक्स ने आज सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए याचिका लगाई थी जिसे कोर्ट मान्य कर लिया है। अब इसमें अगली सुनवाई 8 नवंबर रखी गई है।
गौरतलब है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट की साप्ताहिक सूची में 50 वें नंबर पर था जिसमें सप्ताह में केवल दो दिन ही प्रकरण की सुनवाई होती है। ऐसे में उक्त मामले की सुनवाई में कितना समय लगता यह अनिश्चित था। सपाक्स वर्ग के प्रतिमाह बगैर पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी कर्मचारी के व्यापक हित को दृष्टिगत रखते हुये यह कार्रवाई की गयी। ज्ञात रहे कि वर्तमान में पदोन्न्ति के संबंध माननीय सर्वोच्च न्यायालय के यथास्थिति बनाये रखने के निर्देशों की वजह से प्रतिमाह पदोन्न्ति का लाभ प्राप्त लिये बगैर प्रदेश भर में हजारों अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today