-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पत्नी घर से भागी, पति ने गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाई
पीएचक्यू में जनसुनवाई में सिंगरौली से एक महिला आई थी जिसने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कह था कि मुझे अपनी पति के साथ नहीं रहना है। वह वहां खुश नहीं है और इसीलिए वह घर से गायब है। जब सिंगरौली में उसके बारे में पता किया गया तो पति ने वहां गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा रखी है और वह उसे ढूंढ रहा है। मगर इसके बाद भी जब वह घर वापस जाने से मनाकर करती रही है मामला महिला पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस मुख्यालय की जन-सुनवाई में मंगलवार को एक महिला फरियाद लेकर पहुँची कि वह अपने पति के साथ खुश नहीं है और उसके पास वापस नहीं जाना चाहती। इसी वजह से वह कई दिनों से अपने घर से गायब है। महिला की फरियाद सुन रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा वीके माहेश्वरी जब इस मामले की तह में गए तब पता चला कि यह वही महिला है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिंगरौली में दर्ज है। सिंगरौली के एक पति ने अपनी धर्मपत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को हुई जन- सुनवाई में पहुँचे एक दर्जन से अधिक फरियादियों की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री माहेश्वरी ने एक-एक कर समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। इस बार की जन-सुनवाई में सिंगरौली, रीवा, रायसेन, आगर-मालवा, ग्वालियर व मुरैना सहित अन्य जिलों के फरियादी पहुँचे थे। जमीन संबंधी व पारिवारिक विवाद तथा धोखाधड़ी आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने अधिकांश फरियादी जन-सुनवाई में आए थे।




Leave a Reply