-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पति की मौत पर श्रृंगार कर खुद को जलाया
सागर जिले की खुरई में कथित रूप से एक सती की घटना को पुलिस मुख्यालय से लेकर जिले के अफसर तक घटना को सामान्य रूप से पति के गम में पत्नी की आत्महत्या की घटना मानी जा रही है। जबकि उसे गांंव वाले बाकायद सती के रूप में उसकी अर्थी के आगे गाजे-बाजे के साथ लोग चल रहे थे। पुलिस मुख्यालय के आईजी इंटेलीजैंस मकरंद देउस्कर ने कहा कि पति की मौत के बाद महिला ने आत्मदाह कर खुदकुशी की। मामला सागर जिले की खुरई तहसील के गांव पिपरिया है। गांव के बलबीर सिंह की शनिवार को देर रात हार्ट अटैक से मौत हुई अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई बताते है कि अस्पताल जाते समय बलबीर सिंह ने अपनी मौत का एहसास होते ही पत्नी रामवती से कहा कि ‘अब मै जा रहा हूँ’ रामवती ने जवाब देते हुए कहा कि ‘आप चलो पीछे से मै भी आती हूँ ‘।
परिवारिक सूत्र बताते है कि मृतक बलवीर सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि उसी समय रामवती ने श्रृंगार कर खुद को आग के हवाले कर लिया और मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने पति पत्नी दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया। मौके पर पुलिस ने भी पहुचकर घटना का मुआयना किया।




Leave a Reply