-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पटवारी ने नामांतरण के बदले ली साढ़े तीन हजार की रिश्वत
मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा वैध दस्तावेजों को सही व्यक्ति को देने के बदले भी मोटी राशि सरकारी खजाने में जमा करने के अतिरिक्त ली जा रही है। ग्वालियर लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने मुरैना के एक पटवारी अरुण को उसके एक सहयोगी के साथ साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
मुरैना जिले में तहसील कार्यालय में अरुण पटवारी है जिसके पास एक नामांतरण का केस था। इसके लिए संबंधित व्यक्ति से अरुण ने रिश्वत की मांग की थी औऱ उसे अपने निजी दफ्तर जो सिटी कोतवाली दत्त पुरा के पास है, में बुलाया था। पटवारी के दफ्तर में एक अन्य सहयोगी भी बैठा था। नामांतरण केस का आवेदक वहां पहुंचा और जब उसने पटवारी व उसके सहयोगी को रिश्वत की राशि साढ़े तीन हजार रुपए दी तो लोकायुक्त की टीम ने वहां पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को रंगेहाथों पकड़ लिया।




Leave a Reply