-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन
75 साल आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर गमक के अंतर्गत पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन में संस्कृति,पर्यटन एवं आध्यात्मिक मंत्री , सुश्री उषा ठाकुर ने कवियों का अभिनन्दन किया और कहा कि कवियों की कविता वीर रस से ओतप्रोत हो ,ताकि आने वाली पीढ़ी का भी मार्गदर्शन हो सके।
पंजाबी साहित्य अकादमी की डायरेक्टर नीरू सिंह ज्ञानी ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि आजादी संग्राम में पंजाबियां का योगदान सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है ।देश विभाजन की पीड़ा के साथ साथ स्वंत्रता की लड़ाई में भी पंजाबियों की अहम भूमिका रही है और साथ ही देश की अखंडता प्रभु सत्ता के लिए पंजाबीयों ने अपनी आहुति दी है ,फिर चाहे देश का बॉर्डर हो या फिर आतंकियों के खिलाफ आंतरिक आक्रमण हो, पंजाब के शूर वीर आज भी देश की रक्षा के लिए समर्पित है।
14 अगस्त शाम 7 बजे कवियों के इस ऑनलाइन कवि सम्मलेन में कवियों ने अपनी कविता के द्वारा वीर रस जाग्रत कर आने वाली पीढ़ी को भारत माता के इस ऋण से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया|
इस आयोजन में कवि-जसवंत सिंह धाप-अमृतसर, हरमिंदर सिंह-दिल्ली, तलविंदर सिंह भुल्लर-पटियाला, बलजीत कौर-ग्वालियर द्वारा कविता सुनायी गयी l प्रोग्राम के सूत्रधार सुमित ओरछा ने भी कवियों को मंच साझा करने के लिए धन्यवाद किया गया |
कार्यक्रम का संचालन बलजीत कौर द्वारा किया गया ।




Leave a Reply