पंचायत तक बात करेंगे पीएम, भाजपा नेताओं ने कहा कार्यक्रम से अधिकाधिक किसानों को जोड़ें

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 दिसम्बर को रायसेन के किसान सम्मेलन से प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ की राशि डालेंगे। सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे और पंचायत स्तर तक किसानों से बातचीत करेंगे। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर इस सम्मेलन की तैयारी करें और यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक किसान जिला और पंचायत स्तर पर इसका प्रसारण देख सकें।

यह बात गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से कही। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने गुरुवार को पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभागीय संगठन मंत्री, समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद गण, विधायक गण, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, समस्त ग्राम केंद्र, नगर केंद्र के पालक संयोजक और समस्त बूथ अध्यक्ष से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से 18 दिसम्बर को होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य, जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से रायसेन में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ की राहत राशि पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा किसानों को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।

                पार्टी नेताओं ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक जिला केंद्र, विकासखंड एवं सभी 23 हजार पंचायतों तक किया जाएगा। हर स्तर पर होने वाले इन सम्मेलनों के लिए किसानों को आमंत्रित किया जाए और यह प्रयास किया जाए कि प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक किसान पंचायत स्तर पर होने वाले सम्मेलन से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के लिए हर स्तर पर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का कार्यक्रम के दौरान पालन किया जाए तथा मास्क एवं सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today