-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नोट बंदी से गरीबों को फायदा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नोट बंदी के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती आई। इससे गरीब लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। वे आज यहाँ स्थानीय पिपलानी क्षेत्र में विशाल आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस आमसभा का आयोजन जिला भाजपा द्वारा किया गया था।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है। तब से देश में एक नई ऊर्जा आयी है। लोगों में विश्वास और आत्म सम्मान बढ़ा है। अब से कुछ समय पहले तक भारत भ्रष्टाचार करने में सबसे अव्वल देश माना जाता था। यह घपलों और घोटालों का देश बन गया था। कांग्रेस की यूपीए सरकार ने भारत का मान और सम्मान गिरा दिया था। आज मोदी सरकार द्वारा भारत में तेजी से निर्णय लिये जा रहे हैं। विकास दर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन करने वाली योजनायें गिनाते हुये कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री जिस भी देश में जाते हैं वहाँ भारत का मान-सम्मान बढ़ जाता है। पहले के प्रधानमंत्री भी विदेश जाते थे लेकिन कहीं हलचल नहीं होती थी। आज भारत को विश्व में मान-सम्मान मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिये नोट बंदी जैसा कड़ा निर्णय लेना किसी सामान्य मनुष्य की बात नहीं थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प है कि भारत से भ्रष्टाचार को उखाड़ फैकना है। उन्होंने कहा कि देश भक्ति से और लोक हितैषी भावना से भरा प्रधानमंत्री ही ऐसा निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि अर्थ व्यवस्था के हित में लिये गये निर्णय से अर्थ व्यवस्था के साथ साथ सबसे ज्यादा फायदा गरीबों को होगा। उन्होंने कहा कि जब अर्थव्यवस्था सुधरेगी तो सबसे ज्यादा काम गरीबों के हित में होंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने नोटबंदी से आये सकारात्मक बदलाव के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि इससे आतंकवाद की गतिविधियाँ शांत सी हो गयी हैं। काले धन से आतंकवाद की गतिविधियाँ चलती थीं। नोटबंदी से वे धीमी पड़ गयी हैं। जाली नोटों को चलन बंद हो गया है। एक कंपनी बनाकर उसकी कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से काला धन इकट्ठा करने वालों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी से करदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। कर संग्रहण बढ़ने से गरीबों के हित में योजनायें चलाने में पैसों की कमी नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गरीबों के लिये कई ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। किसी भी गरीब को भूमिहीन और आवासहीन नहीं रहने दिया जायेगा। सरकार रहने लायक जमीन उपलब्ध करायेगी और प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान बनाने के लिये मदद भी देगी।
चौहान ने कहा कि भारत की अर्थ व्यवस्था की सफाई होने के साथ ही वहां पारदर्शी भी हो गयी है। एक नम्बर और दो नम्बर में जो पैसा चलता था अब वो समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से उभरेगी और चीन की अर्थव्यवस्था को भी पीछे छोड़ देगी। इसका सबसे बड़ा फायदा गरीबों को होगा।
चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भारत के लिये भगवान का वरदान बताते हुये कहा कि भारत के करोड़ों लोग काले धन के खिलाफ लिये उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं। लोगों को प्रधानमंत्री पर गर्व है।
चौहान ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इसके बाद गुजरात और केरल में भी शान से जीतेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी भी एक क्रांतिकारी निर्णय है और अगले एक साल में सभी छोटी बड़ी समस्यायें सुलझ जायेंगी और फिर देश दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी निःस्वार्थ से देश और देशवासियों की सेवा कर रहे हैं। इससे विरोधी पार्टियों और विशेष रूप से कांग्रेस को बेवजह ईष्र्या हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भी गुलाम मानसिकता वाली पार्टी है और उन्हें अभी भी अंग्रेज अच्छे लगते हैं। कांग्रेस मानती है कि भारत गरीबों का देश है और यहाँ गर्व करने लायक कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री के साहसिक फैसले के खिलाफ बेईमानी करने वाले चंद लोग और कालेधन से काम करने वाली कांग्रेस कालादिवस मना रही है, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली। प्रधानमंत्री के हर निर्णय के साथ देश की जनता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कई मोर्चों पर विकसित देशों से भी अच्छा है। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने भी संबोधित किया।




Leave a Reply