-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
नोटों के लिए वोट का सौदा करने वाले प्रजातन्त्र के रावण हैं: अजय
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक बयान में नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन सेवा की झूठी बातें करने वाले और पैसों के लिए जनता के वोट गिरवी रखने वाले रावण से कम नहीं है। ऐसे रावणों का वध अब जनता ही करेगी। जनता असली रावणों को पहचानती है। जनता सच्चाई जानती है। उसे सच का साथ देने से कोई नहीं रोक सकता।
सिंह ने कहा कि रावण समझते हैं कि पैसे बांट देंगे। उन्हें नही मालूम कि जनता पैसों के लिए अपने मान सम्मान पर आंच नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि अपना जमीर बेचने के बाद अब धोखेबाजों के पास कुछ नहीं बचा। खुद को बेचकर जो धन कमाया वो कितने दिन चलेगा? ऐसे विश्वासघाती तमगे के साथ जनसेवा की झूठी बातें करना धोखेबाजी से कम नहीं।
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने आपको कंस मामा साबित कर दिया है। सत्ता के लिए अपने लालच को इतना बढ़ा लिया है कि अब जनता से कह रहे है लालच का साथ दो। जनता न्याय करेगी। जनता सच को चुनेगी। जनता चाहती है कि वह ऐसा न्याय दे कि भविष्य में पूरे देश मे नेताओ को सबक मिले कि जनता के वोटों का सौदा करने का क्या परिणाम होता है।




Leave a Reply