-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नोएडा का ट्विन टॉवर साढ़े तीन हजार किलो विस्फोट से ढहाया जाएगा
देश में पहली बार कोई 32 मंजिला भवन को गिराने की कार्रवाई रविवार को नोएडा में की जा रही है। साढ़े तीन हजार किलोग्राम से ज्यादा के विस्फोटक से नोएडा के ट्विन टॉवर को गिराया जाएगा जिसके लिए आसपास के रहवासी बहुमंजिला इमारतों व अन्य लोग भवनों में रहने वाले लोगों को रविवार को पूरे दिनभर अपने घर से दूर रहना होगा।
ट्विन टॉवर अभी पूरी नहीं बनी है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसे गिराया जा रहा है। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की एक विदेशी कंपनी और मुंबई के एक कंपनी द्वारा मिलकर गिराने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक इसे गिराने के लिए साढ़े तीन हजार किलोग्राम विस्फोट लगाया जा चुका है और यह काम लगातार जारी है। वहीं, 32 मंजिला बिल्डिंग के आसपास स्थिति बिल्डिंगों को सुरक्षित करने के लिए भी काम चल रहा है। इसके मलबे की धुल से बचाने के लिए आसपास की बिल्डिंग को विशेष प्रकार के कपड़े से ढंका जा रहा है जिससे ट्विन टॉवर से निकलने वाले 55 हजार टन मलबे से उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस मलबे को करीब 1200 ट्रक में भरकर फेंका जाएगा। रविवार को बिल्डिंग को गिराने का काम दोपहर ढाई बजे शुरू होगा और इसके करीब 15 सेकंड के भीतर गिरा दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।




Leave a Reply