-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नैतिकता बची हो तो चिकित्सा शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें-भूपेन्द्र गुप्ता
शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें प्रदेश की आठ करोड़ जनता दहला रही हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार के अंदर एक भी आदमी नहीं है जो सैकड़ों इंजेक्शनों की चोरी, नकली रेमडेसीविर बनाने वाले गिरोह और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली अकाल मौतों को अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझे? क्या जीवन भर कुर्सी से ही चिपके रहेंगे या जनता की अदालत में कुछ नैतिक मूल्यों के साथ लौटेंगे ?
गुप्ता ने भाजपा नेताओं को कहा कि एक बार फिर से सोचें ,आपके ही नेता कहते थे कि लोकतंत्र लोक लाज से चलता है। कहां गई आपकी लोक लाज? मुख्यमंत्री जी सत्ता के इतने लोभी मत बनिए। तत्काल मंत्रियों से इस्तीफे लीजिए। आक्सीजन की सप्लाई सत्रह घंटे देर से पहुंची है।क्या कर रहे थे अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थय उनसे जबाब तलब करिये। आप तो उल्टा टांग.देने का दावा करते थे क्या अभी भी कुछ बाकी रह गया है।समय आ गया है इन संगठित आपराधिक लापरवाहियों के जिम्मेदारों को बाहर का रास्ता दिखाइए। जिस कांग्रेस को कोसते हैं वे दानवीर बनकर सेवा को निकले हैं,संजय शुक्ला,जीतू पटवारी,नकुल नाथ,विवेक तनखा,तरुण भनोट पीसी शर्मा सेवा के फ्रंट पर हैं।आपके लोगों को भी निकालिये,मिलजुलकर प्रदेश बच जायेगा। एक भी जान कीमती है पता नहीं उसमें से कौन इंजीनियर कौन डॉक्टर कौन वैज्ञानिक भारत की किस्मत बदल देता जिसे मध्य प्रदेश की अराजक स्वास्थ्य व्यवस्था ने लील लिया है। चंद कुर्सियां बचाने के लिये पूरे मध्यप्रदेश को कुर्बान मत करिए।मानवता और मानव जीवन बचाने का दायित्व राजसत्ता का है।




Leave a Reply