-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नेपाल में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या छह हजार से अधिक।
नेपाल में विनाशकारी भूकंप से अब तक छह हजार एक सौ लोगों की मौत हो चुकी है और 11 हजार से अधिक घायल हैं। भूकम्प के पांच दिन बाद काठमांडू में लोग गुस्से में सड़कों पर उतर आए हैं। खुले में रह रहे हजारों लोगों की पुलिस के साथ झड़पें हुईं। लोगों की शिकायत हैं कि उन्हें कोई सहायता नहीं मिल रही है। हालात का जायजा लेने के लिए राहत शिविरों में गए नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला को भी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उन तक मदद पहुंचेगी।श्री कोइराला ने मृतकों के परिजनों को एक लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।
कल रात से हो रही बारिश से आज प्रात दस बजे से थमने के बाद एक बार फिर राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। भूकंप प्रभावित 56 जिलों में 48 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी बचाव कार्यों में लगे हुए है। ज्यादा संवेदनशील संकट ग्रस्त क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई हेतू भारत की एनडीआरएफ की टीम की मदद ली जा रही है। वहीं भारतीय चिकित्सा दल भी चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे है। एक लाख से ज्यादा मकान भूकंप में पूरी तरह तबाह हो गए है, जबकि 78 हजार के आसपास मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है।




Leave a Reply